उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिनेत्री श्रीदीपा डे को सिंटा वारियर्स से सम्मानित किया गया, फैंस ने दी बधाई!

उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्ट्रेस श्री दीपा डे को सिंटा वारियर्स से सम्मानित किया गया, उनके फैंस ने दी, बधाई                     मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - अभिनेत्री श्रीदिपा डे को हाल ही में प्रतिष्ठित “ सिंटा वारियर्स सम्मान"  से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सिंटा (सिने & टी. वी.आर्टिस्टस  एसोसिएशन ) द्वारा इंडस्ट्री के कलाकारों की सहायता (आर्टिस्ट हेल्प ) के लिए उनके सराहनीय योगदान और समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है! इसी श्रृंखला मे एक्ट्रेस श्रीदीपा डे के सराहनीय योगदान एवं समर्पण के लिए दिया गया है!यह सम्मान उन कलाकारों को समर्पित है! जिन्होंने कठिन समय में आगे बढ़कर अपने साथी कलाकारों की मदद की और इंडस्ट्री के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। श्रीदिपा डे ने न केवल अपने अभिनय के माध्यम से पहचान बनाई है! बल्कि ज़रूरत के समय इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ खड़े होकर एक मजबूत और प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उनके इसी संवेदनशील, सहयोगी और समर्पित दृष्टिकोण के लिए उन्हें “CINTAA Warrior” के रूप में सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को प्राप्त करने पर उन्होंने CINTAA के प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। कलाकारों की मदद करना मेरे लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा एक प्रयास है। यह सम्मान मुझे आगे भी इसी तरह लोगों के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने आगे कहा, कि वह भविष्य में भी इंडस्ट्री और कलाकारों के लिए अपना सहयोग और योगदान निरंतर जारी रखेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान