Posts

Showing posts from May, 2025

मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैरी ठाकुर शादी के बंधन में जल्द बंध जाएंगे

Image
मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैरी ठाकुर शादी के बंधन में जल्द  बंध जायेगे।                                              मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैरी ठाकुर 1 जून 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हैरी ठाकुर की शादी दिल्ली की रहने वाली शिवानी जादौन से हो रही है । जो एक फैशन डिजाइनर भी हैं। हैरी ठाकुर और शिवानी पहले से ही एक दूसरे के परिवार से जुड़े हुए हैं। तथा दोनों परिवार पहले से ही रिश्तेदार हैं। हैरी ठाकुर ने बॉलीवुड में कई सीरियल और फिल्मों के लिए कास्टिंग की है। और फिलहाल ज़ी म्यूजिक, B4U के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मेरे साथ हैरी ठाकुर जिन्हें हरेंद्र सिंह तोमर के नाम से भी जाना जाता है। वो एक राजनीतिक विशेषज्ञ हैं और इंडियन पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट कंपनी के संस्थापक मालिक भी हैं।

विदर्भ के पहले फिल्म निर्माता - श्रीप्रकाश मूंघड़ा

विदर्भ के प्रथम हिंदी फिल्म निर्माता - श्री प्रकाश मुंधड़ा ग्रामीण कलाकारों के जीवन में 'प्रकाश' लाने वाली, विदर्भ मे निर्मित पहली हिंदी फिल्म - प्रेमराज  VO (Voice Over): ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार होते हैं। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और परिस्थितियों के कारण, उनकी कला को मंच नहीं मिलता। ऐसे ग्रामीण कलाकारों को हिंदी फिल्म का मंच प्रदान करने वाले विदर्भ के प्रथम हिंदी फिल्म निर्माता श्री प्रकाश मुंधड़ा वास्तव में एक सच्चे नायक हैं। प्रकाश मुंधड़ा का जन्म छोटे से गांव शेगांव में हुआ, लेकिन उनका बचपन मुंबई जैसे बड़े शहर में बीता। उनकी आठवी तक की प्राथमिक शिक्षा, राजस्थान जयपुर में हुयी और माध्यमिक शिक्षा मध्य प्रदेश के नागदा शहर मे हुयी। बाद मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आप पश्चिम बंगाल के कोलकाता जैसे महानगर मे रहे। लेकिन उनका दिल हमेशा अपनी मिट्टी, अपने ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा रहा।  मात्र 18 वर्ष की उम्र, चार राज्यों मे गुजार चुके श्री प्रकाश मूदंडा के व्यवसायिक जीवन की शुरुआत पीयरलेस इंश्योरेंस कंपनी से हुयी, जहां उन्होने मात्र पांच वर्षो मे 500 एजेंटो का स...