दिल्ली मे विमेन अचीवमेंट अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
दिल्ली में “विमेन अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2026” का भव्य आयोजन नारी शक्ति को मिलेगा सम्मान बॉली बोनांज़ा लाया प्रेरणा और सम्मान का संगम, 26 अप्रैल को होगा खास आयोजन - प्रियंका चौहान दिल्ली की मंच पर चमकेगी नारी शक्ति, बॉली बोनांज़ा लेकर आ रहा है खास अवॉर्ड नाइट - पंकज सैनी मुंबई/नई दिल्ली ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानियों की साक्षी बनने जा रही है। मुंबई स्थित प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी बॉली बोनांज़ा, जिसकी स्थापना प्रियंका चौहान और पंकज सैनी ने की है इस इवेंटकंपनी के द्वारा 26 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भव्य “विमेन अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि उन प्रेरणादायक महिलाओं के साहस, संघर्ष और सफलता का उत्सव है, जिन्होंने अपने अदम्य हौसले और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल कायम की है। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाना है। आयोजक प्रियं...