रोमांटिक वीडियो सांग " जब से तुझे देखा हुआ रिलीज
एम के फिल्म्स & टेलीविज़न प्रोडक्शन का नया रोमांटिक वीडियो सॉन्ग “जब से तुझे देखा ” हुआ रिलीज़
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल )-
एम के फिल्म्स & टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना नया रोमांटिक वीडियो सॉन्ग “जब से तुझे देखा ” हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। यह गाना प्यार, जज़्बात और रिश्तों की गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। इस गीत का निर्देशन एम आर खान ने किया है, जबकि इसे एम के राजपूत और एम आर खान ने प्रोड्यूस किया है। गाने में मुख्य भूमिकाओं में आज सुनील आकोलकर और माही खान नज़र आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गीत के बोल बाबा खान ने लिखे हैं, वहीं संगीत आई बाबा मस्ती ने दिया है। गाने को अपनी आवाज़ दी है आई सुमन और बाबा मस्ती ने, जो गाने को और भी भावनात्मक बना देता है। गाने की सिनेमैटोग्राफी राज अमित ने की है और इसकी शूटिंग खूबसूरत लोकेशन हनीबुक में की गई है। कोरियोग्राफी माही खान द्वारा की गई है, जो गाने की कहानी को शानदार विज़ुअल टच देती है।निर्माताओं का कहना है कि यह गाना उन सभी लोगों के लिए है जो सच्चे प्यार और इमोशन्स से जुड़ी कहानियों को पसंद करते हैं।
Comments
Post a Comment