गुलदस्ता भेंट कर अशोक दुबे को जन्मदिन की दी, ढेर सारी शुभकामनाएं
गुलदस्ता भेंट कर अशोक दुबे को जन्मदिन की दी, ढेर सारी शुभकामनाएं।
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - 4 जुलाई 2025 को FWICE फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज के माननीय महासचिव और AIFEC ऑल इंडिया फिल्म एम्पलॉइज कॉनफेडरेशन के अध्यक्ष अशोक दुबे जी का 50वां जन्मदिन फेडरेशन कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सिने स्टिल, टिव्ही और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव अतुल राजकुले, अध्यक्ष रमाकांत मुंडे , उपाध्यक्ष विनोद देशपांडे और उपसचिव अशोक कनोजिया के साथ मिलकर अशोक दुबे को अपने 50 वें जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्रम में एफडब्ल्यूआईसीई के माननीय कोषाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू भाई) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरोज खान (राजा भाई) इनकी विशेष उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment