" माही वे ' गीत बड़े धूमधाम के साथ लांच किया गया
" माही वे ' गीत बड़े धूमधाम के साथ लांच किया गया । मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - दीपा नारायण झा का "माही वे" ओशिवारा बैनक्वेट में धूमधाम से लॉन्च किया गया। जिसमें पद्म भूषण उदित नारायण और कई प्रतिष्ठित मेहमानों की मौजूदगी रही। इस गाने का खूबसूरत गायन दीपा नारायण झा ने किया । जिसमें संगीत उमेेश मिश्रा द्वारा और गीत मुकेश सावन द्वारा लिखे गए हैं। निर्देशन आनंद दलसिंह गहात्रज ने किया है । जबकि सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी सुकन्या एस. जे. ने संभाली। इस प्रोजेक्ट की साउंड इंजीनियरिंग आमिर शेख द्वारा की गई। म्यूजिक वीडियो को बेंगलुरू के कई स्थानों जैसे कि मनीयता टेक पार्क और शोभा पेटुनिया में शूट किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित उपस्थिति के लिए पद्म भूषण उदित नारायण जी को विशेष धन्यवाद दिया गया।
Comments
Post a Comment