दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड का सफल आयोजन किया गया
दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड का सफल आयोजन किया गया। मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - भारतीय मानव सेवा संस्थान की ओर से " दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड, स्पोर्ट बॉय, कैमरामैन ,लाइट मैंन , मेकअप मैंन, आदि ओर बड़े सभी लोगों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था । भारतीय मानव संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री वर्मा ने बताया कि हमारी संस्था ब्लाइंड , दिव्यांग, कैंसर पीड़ित लोगों के मदद के लिए काम कर रही हैं। भारतीय मानव संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री वर्मा , राशि वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय मानव संस्थान के द्वारा इस प्रकार के फक्शन तीसरी बार कंप्लीट किया हैं । अब तक हमारे फक्शन में एक सौ ग्यारह लोग सम्मानित किए जा चुके है। इस कार्यक्रम में स्पोर्ट बॉय "प्रेम जी, कैमरामैन " अतुल राजकुले, रमाकांत मुंडे, डांस डायरेक्टर " पप्पू खन्ना , मेकअप आर्टिस्ट " सुभाष सिंह ,एक्टर रमेश गोयल, ए. सी. पी. संजय पाटिल को सम्मानित किया गया है।और साथ ही कार्यक्रम में ब्लाइंड और कैंसर पीड़ित लोग भी शामिल किया गया था।
Comments
Post a Comment