जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंची एक्ट्रेस रोशनी सिंह
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहुंची एक्ट्रेस रोशनी सिंह मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट में फन रिपब्लिक ,सिनेपोलिस में छै मार्च से नौ मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण समूह के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जागरण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें देश ,विदेश से आई हुई फिल्मों का ऑफिशियल सिलेक्शन किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। जागरण फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से जुड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस मधु के साथ साथ एक्ट्रेस रोशनी सिंह ने भी शिरकत की । जागरण फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से जुड़े फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई। जिसमें अनेक फिल्मी कलाकारों ने अपना अपना स्टेज परफॉर्म भी किया।
Comments
Post a Comment