फिल्म अभिनेता राकेश पांडे का हुआ निधन
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - बेहद वरिष्ठ फिल्म अभिनेता राकेश पांडे का निधन हो गया. उनका निधन 21 मार्च की सुबह 8.50 बजे जुहू के आरोग्यनिधि अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी जसमीत और एक पोती है। उनका अंतिम संस्कार कल शास्त्री नगर श्मशान घाट पर किया गया। राकेश पांडे ने फिल्म "सारा आकाश" से डेब्यू किया था और कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जिनमें "मेरा रक्षक", "यही है जिंदगी", एक गांव की कहानी", "वो मैं नहीं", "दो रहा", "बलम परदेसिया", "भैया दूज" आदि शामिल हैं। ओम शांति।
Comments
Post a Comment