पॉडकास्ट चैनल अपना टी.आर. पी.बढ़ाने के लिए आनलगल क्वेश्चन करते हैं - एक्ट्रेस सुनीता राजपूत

पॉडकास्ट चैनल अपना टी.आर.पी. बढ़ाने के लिए आनलगल क्वेश्चन करते हैं। एक्ट्रेस सुनीता राजपूत        मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुंबई स्थित ज्यादातर पॉडकास्ट चैनल को बेब सीरीज तथा टॉक शो के लिए एक्टर , एक्ट्रेस की आवश्यकता होती हैं। इसलिए  सैकड़ों की संख्या में कलाकारों का इंटरव्यू लिया जाता हैं। पॉडकास्ट चैनल के द्वारा टॉक शो के लिए महिला कलाकारों से उनकी जिंदगी तथा उनके कैरियर के बारे मे गलत  तरीके से क्वेश्चन किए जाते हैं। जो प्रसारित करने में शर्मिंदगी होती हैं। ओर अपने बेब सीरीज तथा टॉक शो के माध्यम से गंदे टाइटल " नाम '  देकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाता है। जैसे किस किस को किस करोगी, आराम से लेती हूं,  मर्दों को संतुष्ट कर देती हूं।  जैसे टाइटल समाज को गंदा कर रहे हैं। तथा महिला कलाकारों के भविष्य के साथ मानसिक शोषण किया जा रहा हैं। मुंबई स्थित पॉडकास्ट चैनल के टॉक शो के माध्यम से समाज में गंदगी फैलाई जा रही हैं।  साथ ही पॉडकास्ट चैनल अपने लाभ के लिए  महिला कलाकारों के नाम को मिसयूज करके अपना टी .आर. पी. बढ़ाने में लगे रहते हैं। चाहे महिला कलाकारों के कैरियर पर बुरा असर क्यों न पड़ें । और  पॉडकास्ट चैनल के द्वारा अनावश्यक सेक्स संबंधित क्वेश्चन किए जाते हैं। जो महिला आर्टिस्टों के लिए बिल्कुल गलत है। ओर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना तथा उनको  मानसिक ठेस पहुंचाना है।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान