योग अनुशासन की पहली सीढ़ी है   बृजभूषण सिंह ,करे योग रहे निरोग-  सुनील लोहिया

अग्रसेन फ़िल्मी हलचल के लिए  गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट- 


आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गल्ला मंडी कोच में भाजपा कोच नगर एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम योगाचार्य चंद्र प्रकाश निरंजन के मार्गदर्शन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह मुन्नू , विधायक मूलचंद निरंजन, जनसंघ के संस्थापक सदस्य सर्वा चरण बाजपेई, नगर संघचालक नरोत्तम स्वर्णकार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी सतीश अग्रवाल, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया , विद्यालय के सह प्रबंधक शंभू दयाल स्वर्णकार एवं प्रधानाचार्य शिव करण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह मुन्नू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम आवश्यक है योग ही अनुशासन की पहली सीढ़ी है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला योग दिवस के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनकी  सराहना की। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने करें योग रहे निरोग का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त कर बेहतर व्यवस्था प्रदान कर सफलतम कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेंद्र दुबे ने किया , इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण वर्मा महामंत्री आशुतोष मिश्रा,   उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा विक्रम तोमर, धर्मेंद्र यादव, प्रभंजन गर्ग मनीष नगरिया प्रदीप बर्मा धर्मेंद्र राठौर संजीव गर्ग शैलेंद्र अग्रवाल सौरव पुरवार विकास पटेल बबीता अग्रवाल नेहा अग्रवाल किरन अग्रवाल एवं विद्यालय के आचार्य गण महेश निरंजन अवध गोस्वामी अश्वनी निरंजन जितेंद्र कुमार भूपेंद्र सिंह राजीव गुप्ता अभिषेक रेजा शत्रुघन सिंह भानु प्रकाश दिलीप  स्वर्णकार शिवकुमार विनोद चनसोलिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

मॉडलिंग की दुनिया में प्रसिद्ध मॉडल प्रियंका भारद्वाज को ब्रांड एंबेसडर का अवार्ड से सम्मानित किया गया।