भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गयी
गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट -
भाजपा कोच नगर इकाई के तत्वाधान में आज भारत रत्न,संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंति का कार्यक्रम कोरी धर्मशाला में आयोजित किया गया भाजपा नगर अध्यक्ष कोच सुनील लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहब को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना पर बल देते हुए कहा कि हमें याद रहना चाहिए कि हम पहले और अंत में भारतीय है , बाबा साहब का कहना था कि जीवन लंबा होने के बजाय जीवन महान होना चाहिए यह बात हम सब लोग आत्मसात करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर संविधान मैं उल्लिखित नियमों का पालन करते हुए भारत को मजबूत बनाएं यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता राजेन्द्र द्विवेदी ने किया और कार्यक्रम प्रभारी राकेश वर्मा और कार्यक्रम संयोजक प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ,कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा क्षेत्रीय मंत्री राजेश्वरी यादव ,जिला मंत्री अंजू अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला की गरिमामय उपस्थिति रही,इस अवसर पर उपाध्यक्ष विक्रम तोमर, महामंत्री ओपी कुशवाहा,नगर मंत्री मनीष नगरिया,धर्मेंद्र राठौर,प्रदीप वर्मा(कार्यक्रम संयोजक),राकेश वर्मा (कार्यक्रम प्रभारी) नरेन्द्र विश्वकर्मा , सभासद रवि कुशवाहा, मुकेश राठौर,सौरभ पुरवार,बसंत अग्रवाल, अजय कुशवाहा मनोज वर्मा , कमलेश वर्मा ,मृदुल गौतम, राहुल बाबू,रविंद्र रायकवार, गोकुल रायकवार,ऋतुराज प्रजापति आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दीरावटी जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती मनोज वीरेंद्र सिंह निरंजन के चुनाव कार्यालय पर भी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मनाते हुए सभी उपस्थित उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
Comments
Post a Comment