आठ जुलाई को दिल्ली मे होगा भारत गौरव सम्मान 2026 सीजन 5 मे उपलब्धयो का गौरवपूर्ण सम्मान
आठ जुलाई को होगा " भारत गौरव सम्मान 2026 " सीजन 5 में उपलब्धियों का गौरवपूर्ण सम्मान
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - जे. पी. टी. प्रोडक्शन द्वारा आयोजित होने जा रहा प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह भारत गौरव सम्मान 2026 सीजन 5 इस साल एक बार फिर टैलेंट और मेहनत को सम्मानित करने के लिए तैयार है। इस खास मंच पर उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।जिन्होंने अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन से एक अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों ने समाज और इंडस्ट्री दोनों में सकारात्मक प्रभाव डाला है! जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया जा रहा है।यह सम्मान उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और आने वाले समय में उन्हें और भी प्रेरणा देगा। यह भव्य आयोजन जे. पी. टी प्रोडक्शन के फाउंडर , आर्गेनाइजेर , प्रोडूसर & डायरेक्टर तेजेन्द्रसिंह एस. जाडेजा (तेजुभा जाडेजा) द्वारा किया जा रहा है। जिससे यह समारोह और भी विशेष बन जाता है।यह सम्मान उनके शानदार सफर को एक नई पहचान देगा।
Comments
Post a Comment