दिल्ली मे विमेन अचीवमेंट अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
दिल्ली में “विमेन अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2026” का भव्य आयोजन
नारी शक्ति को मिलेगा सम्मान बॉली बोनांज़ा लाया प्रेरणा और सम्मान का संगम, 26 अप्रैल को होगा खास आयोजन - प्रियंका चौहान
दिल्ली की मंच पर चमकेगी नारी शक्ति, बॉली बोनांज़ा लेकर आ रहा है खास अवॉर्ड नाइट - पंकज सैनी
मुंबई/नई दिल्ली ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) -
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानियों की साक्षी बनने जा रही है। मुंबई स्थित प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी बॉली बोनांज़ा, जिसकी स्थापना प्रियंका चौहान और पंकज सैनी ने की है इस इवेंटकंपनी के द्वारा 26 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भव्य “विमेन अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि उन प्रेरणादायक महिलाओं के साहस, संघर्ष और सफलता का उत्सव है, जिन्होंने अपने अदम्य हौसले और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल कायम की है। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाना है। आयोजक प्रियंका चौहान ने बताया कि बॉली बोनांज़ा हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहा है। संस्था द्वारा दिव्यांगजन, दृष्टिहीन बच्चों एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जाते रहे हैं। यह कार्यक्रम भी एक हीलिंग एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है जहां लाइव सिंगिंग, म्यूजिक और कॉमेडी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को खुशी, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव मिलेगा। आयोजक पंकज सैनी ने कहा कि यह मंच नारी शक्ति को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। इस खास शाम में मुंबई से प्रसिद्ध कलाकार जैसे अरविंदर सिंह, करण मेहरा, विपिन कॉमेडियन, ऋतु पाठक और अरुण शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल न केवल उनकी उपलब्धियों को सराहेगी! बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।इसके साथ ही, कार्यक्रम में विशेष नेटवर्किंग सेशन और इंटरएक्टिव मोमेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करेंगे और नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, कलाकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो इस पहल को और अधिक प्रभावशाली और व्यापक बनाएंगे। अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा बनने और नारी शक्ति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है बॉली बोनांज़ा जहां सम्मान के साथ मिलती है प्रेरणा, सकारात्मकता और एक नई सोच।
Comments
Post a Comment