रेँप पर छाया मिनी बंसल का जलवा

रैंप पर छाया अभिनेत्री मिनी बंसल का जलवा, AIFA इंटरनेशनल फैशन शो 2026 में बनीं शो स्टॉपर
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - - मुंबई मे आयोजित हुए भव्य AIFA इंटरनेशनल फैशन शो 2026 में अभिनेत्री मिनी बंसल ने अपने दमदार अंदाज़ और आत्मविश्वास से रैंप पर अलग ही छाप छोड़ी। फैशन और ग्लैमर से सजे इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अभिनेत्री मिनी बंसल ने सेलेब्रिटी शो स्टॉपर के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रतिष्ठित फैशन शो का आयोजन आल इंडिया फैशन एसोसिएशन द्वारा किया गया, जबकि शो का निर्देशन चार्ल्स विलियम एनजे ने किया। इवेंट में देश-विदेश के कई जाने-माने डिजाइनर्स और मॉडल्स ने हिस्सा लिया। अभिनेत्री मिनी बंसल ने अमात्रा क्रिएशन्स के विशेष कलेक्शन को बड़े आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ प्रस्तुत किया। उनके आकर्षक परिधान के साथ इकोसर्व इंडिया की खूबसूरत ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना दिया। रैंप पर उनका आत्मविश्वास, स्टाइल और एलीगेंस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
रैंप पर अभिनेत्री मिनी बंसल की वॉक, एक्सप्रेशन और ग्रेस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फैशन प्रेमियों और इंडस्ट्री से जुड़े गणमान्य लोगों ने/ फैशन जगत के विशेषज्ञों और उपस्थित अतिथियों ने अभिनेत्री मिनी बंसल की प्रस्तुति की सराहना की। उनका यह शो स्टॉपर अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वे न केवल अभिनय बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं।
AIFA इंटरनेशनल फैशन शो 2026 का यह आयोजन ग्लैमर, रचनात्मकता और भव्यता का अद्भुत संगम रहा, जिसमें अभिनेत्री मिनी बंसल का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान