अमित जायसवाल को भारत इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया
अमित जायसवाल को भारत इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट स्थित मेयर हॉल के विशाल सभागार में भारत इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसके ऑर्गेंजर विक्रांत ने बताया कि हमारे फिल्म फेस्टिवल में आए हुए लीजेंड फिल्म कलाकारों को जोड़ने का एक अच्छा प्लेटफार्म है। ओर फिल्म इंडस्ट्रीज में काम कर रहे नए पुराने एक्टर एक्ट्रेस को सम्मानित किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ निवासी अमित जायसवाल को 2025 के लिए भारत इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित किया गया यह अवार्ड इन्हें फिल्म ऑपरेशन मराठा के लिए दिया गया। इस फिल्म मे मुख्य भूमिका निभाया है यह फिल्म जल्दी ही आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल भट्ट और निर्देशक संजय लेहरु हैं। यह फिल्म आतंकवाद के ऊपर आधारित हैं। अमित जायसवाल की फिल्म पूर्वांचल फाइल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।
Comments
Post a Comment