एक्ट्रेस रोशनी सिंह ने किए संगम स्नान
एक्ट्रेस रोशनी सिंह ने किए संगम स्नान प्रयागराज (गिरजा शंकर अग्रवाल) - प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी , मॉडल , एक्ट्रेस रोशनी सिंह प्रयागराज के संगम तट पर पहुंच कर स्नान किए। माता गंगा जी , माता यमुना जी, माता सरस्वती के साथ साथ अनेक साधु संतों के अखाड़ों में पहुंचकर संतों का आर्शीवाद प्राप्त किया।एक्ट्रेस रोशनी सिंह ने कहा है कि एक सौ चबालीस वर्षों के इंतजार में आज महाकुंभ में स्नान करने से जो फल मिला है। मै अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। ओर उन्होंने कहा है कि देश ,विदेश के प्रत्येक नागरिकों को संगम स्नान करना चाहिए। क्योंकि यह अवसर इंसान को अपने जीवन में पहली बार मिलता है।उन्होंने कहा है कि गंगा मईया, यमुना मईया,ओर सरस्वती मैया अपने देश के प्रत्येक नागरिकों पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें।
Comments
Post a Comment