बीहड़ से निकलकर सामान जिंदगी जी रही हैं। पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता

बीहड़ से निकलकर सामान जिंदगी जी रही हैं - नीलम गुप्ता                                                        आजमगढ़, उत्तरप्रदेश ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) की रिपोर्ट - बिधूना के एक छोटे से कस्बे की रहने बाली तेरह साल की उम्र में चंबल का खूंखार डकैत निर्भर  गुर्जर के गिरोह के सदस्यों ने नीलम गुप्ता को अपने स्कूल जाते समय अपहरण कर उसके साथ मानसिक ,शारीरिक शोषण करके जबरन शादी करके उसे बीहड़ का सबसे कम उम्र तथा सबसे सुंदर डकैत बना दिया था।इस वाक्यांश  की जानकारी राष्ट्रीय तथा स्थानीय समाचारों  पत्रों तथा टी.वी. चैनलों ने जोर शोर प्रसारित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन तथा निवर्तमान सरकार ने एक नाबालिक लड़की नीलम गुप्ता के ऊपर  फिरौती, डकैती , अपहरण के फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिए गए थे। पूर्व  दस्यु नीलम गुप्ता ने अपनी शैक्षिक योग्यता, सूझबूझ से किसी तरह बीहड़ तथा खूंखार डकैत निर्भर गुजर से बगावत करके  इटावा पुलिस के सामने आत्मसर्पण करके कई वर्षों तक सजा काटकर अपनी शादीशुदा आम महिलाओं की तरह जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने जेल में रहकर  हाइस्कूल की शिक्षा भी ग्रहण की है। एवं सिलाई ,कढ़ाई की शिक्षा भी ग्रहण की हैं। ओर जेल में रहते हुए श्रमदान में सहयोग प्रदान किया है। पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ अपनी बिटिया के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।  पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता  को बचपन से ही अभिनय, डांस करने का शौक रहा है। उनके अंदर अभिनय और डांस करने की कला कूट कूट कर भरी हुई हैं। पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता खुश मिजाज , धार्मिक संस्कारी ,घरेलू महिला हैं। उन्हें अपनी कला के  माध्यम से दो तीन मिनट के रील बनाकर हमेशा खुश रहना चाहती है।ओर लोगो के बीच अपने बीते हुए दिनों को साझा करना चाहती हैं। इसके माध्यम से गुजरे हुए समय को भूलना चाहती हैं। उन्होंने फेसबुक पर neelam gupta तथा  Instragram पर neelam gupta 2452  नाम से अपनी आई. डी. बनाई है। पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता ने लोगो से अपील की है। कि उनके रील देखकर लाइक एवं संक्राइब  अवश्य करना न भूलें। उन्होंने कहा है कि लोगों के द्वारा  लाइक एवं संक्राइब करने से मुझे खुशी मिलेगी। ओर मुझे आप लोगो का ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट मिलेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान