एक्ट्रेस रोशनी सिंह को देवभूमि भोजपुरी फिल्म सिने अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
एक्ट्रेस रोशनी सिंह को देवभूमि भोजपुरी फिल्म सिने अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) - पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के ऑर्गनाइजर ,डायरेक्टर ,एक्टर राज वर्मा ने बताया कि पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित देवरिया के शुभ वैकेंट हॉल के विशाल सभागार में देवभूमि भोजपुरी फिल्म सिने अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें भोजपुरी फिल्मों में विशेष योगदान देने के लिए यह अवार्ड प्रदान किया जाता रहा है। भोजपुरी फिल्म से संबंधित निर्माता , निर्देशक, राइटर,एक्टर, एक्ट्रेस, भोजपुरी फिल्म रिपोर्टर " पी.आर. ओ.', गीतकार ,संगीतकार, कैमरामैन,स्टील फोटोग्राफर ,एक्शन डायरेक्टर , मेकअप आर्टिस्ट आदि को सम्मानित किया जाता हैं। इसी क्रम में भोजपुरी तथा बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस रोशनी सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्रीज से जुड़ी विभिन्न हस्तियों के कर कमलों के द्वारा " देवभूमि भोजपुरी फिल्म सिने अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment