सरिता श्रीवास्तव को सम्मानित किया जायेगा
सरिता श्रीवास्तव को दिया जाएगा बेस्ट एक्ट्रेस और मॉडल महाराजा अग्रसेन लाइफ टाइम एचीवमेंट गोल्डन अवॉर्ड।
https://m.facebook.com/groups/759511231527848/permalink/968475677298068/
इंडियन फ़िल्म एंड टी.वी. आर्टिस्ट्स एशोसिएशन , शंकर फिल्म्स,अग्रसेन फ़िल्मी हलचल के सयुंक्त तत्वावधान में हो रहे ऑनलाइन महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि काशी की रहने वाली सरिता श्रीवास्तव(शिवलिका) एक बेहतरीन मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ साथ बहुत अच्छी इंसान भी है।सरिता सोशल वर्क में भी रुचि रखती है। कोरोना काल में इन्होंने अनाथ बच्चों का बहुत खयाल रखा है। ये हमेशा अनाथ बच्चो के लिए खाने की चीजें और पढ़ाई करने के लिए किताबें कपड़े देती है।
और भी जरूरत मंदो की मदद करने की कोशिश करती रहतीं है। इन्होंने मिस्टर एंड मिस बनारस 2006 में बेस्ट कैटवॉक का अवॉर्ड अपने नाम किया है और मिसेज फ़ैशन आइकॉन उत्तर प्रदेश 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया है।इसके अलावा बहुत सारे मॉडलिंग शो कर चुकी है। साथ ही इन्होंने बहुत सारे शॉर्ट फिल्मों में काम किया है और मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जी के साथ एलबम में काम भी किया है।
साथ ही वाराणसी दूरदर्शन केंद्र में बतौर अभिनेत्री काम करती है। और लिटिल चार्म्स डांस कॉम्पटीशन उत्तर प्रदेश में जज भी रह चुकी है।
ऐसे उत्तर प्रदेश में होने वाले बहुत सारे कॉम्पटीशन में जज रह चुकी है। कुशीनगर महोत्सव, काशी महोत्सव, आजमगढ़ महोत्सव ऐसे बहुत सारे शो में बतौर गेस्ट सिरकत कर चुकी है। इसके अलावा थियेटर से भी जुड़ी रहती है।
Kirankaur17818@gmail.com
ReplyDelete