मुझे कैसे रहना हैं। कोरोना से डरना हैं। या कोरोना को हराना हैं।
अग्रसेन फ़िल्मी हलचल के लिए गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट -
South Actres Angellina Bharwaa
ने बताया कि कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश परेशान है। इससे बचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। अगर कोरोना से बचना है तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं 10 बड़े उपाय-
कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।
हाथों को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना है।चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें।उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें।लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें।
अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं जिसके लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।दिनभर में कम से कम 1 बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। गुनगुने पानी पीने की आदत डालें।
अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें।नियमित योग का अभ्यास यदि आप नियमित योग करते हैं तो यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा। इसलिए इसका अभ्यास नियमित करें।व्यायाम या कोई खेल अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में व्यायाम या किसी खेल को शामिल करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
घर का बना शुद्ध भोजन व हरी सब्जियां अपनी डाइट में पौष्टिक आहार लें। घर का बना हुआ ताजा खाना खाने से आप स्वस्थ रहते हैं और शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार रहता है तथा आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही हरी सब्जियां का सेवन जरूर करें।
आंवला (किसी भी रूप में खाएं)-आंवले का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। यह आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।
फल (खासकर खट्टे फल)-फल को अपनी डाइट में शामिल करें, खासकर खट्टे फल जिनमें अम्लीय तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जैसे संतरे, ग्रेपफ्रूट, मौसंबी, नीबू, नारंगी, संतरे आदि। यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
तुलसी-प्रतिदिन तुलसी की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है, साथ ही तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह सुबह के समय चबाकर भी आप खा सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए इन्हें जरूर शामिल करें
दालें, गुड़, शुद्ध तेल। कोई भी रिफाइंड बिलकुल भी इस्तेमाल में न लाएं। दूध, दही, लस्सी व घी इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ध्यान रहे, दही का सेवन आपको रात में नहीं करना है।अब जानते हैं उन चीजों के बारे में, जो आपकी इम्युनिटी को कमजोर बनाती हैं।मैदा व इससे बनी चीजें, जो आपके स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इनसे दूरी बनाएं, जैसे ब्रेड, नॉन, भटूरे, बर्गर, पिज्जा, जलेबी, समोसा, कचोरी, पाव (पाव भाजी वाला) इत्यादि बिलकुल भी न खाएं।चीनी बिलकुल नहीं खाएं।कोई भी जंकफूड न खाएं। इनसे दूरी बनाना ही बेहतर।
एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना बनाना बंद करें।
कोल्ड ड्रिंक बिलकुल भी नहीं पीएं।पैकिंग वाली चीजें न खाएं या कम से कम खाएं।
Comments
Post a Comment