राष्ट्रीय कलाकार एशोसिएशन के द्वारा देश की तमाम कला विधाओं के सदस्यों का अब बनेगा निःशुल्क कलाकार कार्ड 


समर इंडिया के लिए गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट - 


राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद सिवाच ने बताया की देश भर के लोक कलाकारों ने ऐसी ऐसी प्रतिभाओं का अविष्कार किया जो आज हम  सिनेमा जगत के माध्यम से सुनते आ रहे हैं नई रचनाओं और लेखन की कलाकारी को सिनेमा जगत में बड़ा सजा धजाजकर लोगों तक पहुंचाया जाता रहा है लेकिन ये सभी प्रतिभाऐ देश में छोटे छोटे  गांव, व  ढाणियों  में जन्म लेती है पर गांव ढाणीयो में रहने वाले कलाकार अपनी कला को गांव देहात में गा बजाकर अपने परिवार का भरण-पोषण में लगे रहते हैं लेकिन बड़े बड़े उद्योगपति उनकी कला को विश्व स्तर पर वैंपायर का व्यवसाय बनाकर करोड़ों का व्यापार करते हैं लेकिन उस कला का निर्माण करने वाले कलाकार का क्या फ़ायदा होता है कुछ नहीं होता  वो कलाकार फिर भी लोक कलाकार ही कहलाते है लेकिन उनके द्वारा रचनाओं से बहुत लोग नेम फेम कमा कर बड़े बन जाते हैं राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके संगठन ने देश भर कला जगत के सभी छोटे बड़े कलाकार को एक समानता देने के लिए मेरी कला की पहचान मेरा कलाकार निशुल्क कार्ड योजना देश भर में 1जनवरी 2022 तक चलाई जा रही जिस में सभी कलाकार अपना पहचान पत्र बिल्कुल निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे

राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के संस्थापक व बेबाक बॉलीवुड खबरें के चीफ़ एडिटर एन एस पांचाल ने बताया की निःशुल्क पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए  

देश के किसी भी कलाकार को संस्था के कार्यालय आदि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे कलाकार संगठन के ऐप द्वारा अपने मोबाइल से ही अपने घर बैठे अपना कलाकार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर जुलाई माह  के प्रथम सप्ताह में शुरू करने की तैयारी चल रही है जुलाई माह में जैसे ही  एप लांच होने के बाद प्रति दिन ऐप से 1लाख से ज्यादा अपना पहचान पत्र प्राप्त कर पाएंगे आज देश के लोक कलाकार केवल कहने के लिए कलाकार हैं इस वैश्विक महामारी कोरोना ने कला जगत के कलाकारों की असलियत से पर्दा उठाया है कलाकार भी मजदूर की श्रेणी में आते हैं आज केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के सामने  छुपा नहीं जा सकता है कलाकार केवल कला दिखाने से ही धनवान है इस लिए मायनों की बात करें तो लोक कलाकार भी मजदूर ही हैं जो रोज  कुआं खोदते हैं और रोज पानी पिते  है अब तो सरकारो से छुपाए नहीं छुप सकता है कलाकारों की दुर्दशा का राज कोरोना ने सब की पोल खोल दी हैं आख़िर कार कलाकार असलियत में क्या है देश के कलाकारों के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों  ने तुरंत कला जगत के कलाकारों के लिए राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के की मांगों को तत्काल मानकर कला व कला-संस्कृति को बचाने का काम कर ना चाहिए  संगठन की पांच मागो पर सरकार को जल्द से जल्द फैसला लेने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान