मराठी अभिनेत्री को सम्मानित किया जायेगा

 द्वितीय महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2021 में मराठी फिल्मो की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुलक्षणा पाटिल को लाइफ टाइम एचीवमेंट गोल्डन अवार्ड के लिए नामित किया गया ।



इंडियन फ़िल्म एंड टी.वी. आर्टिस्ट्स एशोसिएशन , अग्रसेन फ़िल्मी हलचल तथा शंकर फिल्म्स के बैनर तले ऑनलाइन हो रहे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की और से मराठी फ़िल्म अभिनेत्री सुलक्षणा पाटिल को महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल लाइफ टाइम एचीवमेंट गोल्डन अवार्ड दिया जाएगा । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर ,डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि मराठी फिल्मो की जानी मानी फ़िल्म अभिनेत्री हैं। सुलक्षणा कोल्हापुर की रहनेवाली हैं। बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक  था। बॉलीवुड अभिनेत्री बनाना चाहती थी।इन्होंने  कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी में हिंदी सब्जेक्ट मैं  M.A (हिंदी) की शिक्षा पूरी की,और भी कई you tube न्यूज़ चैनल पर रिपोर्टर और एंकर का भी काम किया हैं।सुलक्षणा पाटील एक बेहतरीन मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ साथ बहुत अच्छी और इमोशनल इंसान भी हैं।सुलक्षणा सोशल वर्क में भी रुचि रखती हैं।करोना काल में इन्होंने हॉस्पिटल मे मरीजो को टैंशन से दूर करने के लिए उनको डांस एक्टिंग शो किये हैं।और थोडा बहुत सिस्टर का वर्क भी किया।और इन्होंने  बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया। ज़रूरतमंद लोगो की जितनी हो सके बहुत मदद की हैं।इन्होंने कई मराठी सीरियल  जैसे कि तुझ्यात जीव रंगला, जीव झाला येडापिसा, और प्रेमाचा गेम सेम टू सेम मे छोटे क्यों ना पर यादगार रोल किये हैं।मराठी फिल्म GR मे मराठी,हिंदी और साउथ मे प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे इनकी टीचर का रोल अदा किया हैं।साथ ही मराठी के सुपरस्टार सिद्धार्थ जाधव के साथ फैमिली मेम्बर का रोल अदा किया फ़िल्म लग्नकल्लोळ में। उनका सुपरस्टार अभिनेता स्वप्निल जोशी  की समांतर वेबसिरिज से उनकी दुनिया की बदल दी।उसमें काम तो छोटा ही था पर जो लोग उनको नही जानते थे वो लोग उनको पहचानने लगे। सुलक्षणा कई सारे ऐड शूट कर चुकी हैं। साथ ही सुलक्षणा कई सारे शार्ट फ़िल्म भी कर चुकी हैं।सुलक्षणा कोल्हापुर जिले अंतर्गत के क़ई डांस कॉम्पिटिशन की वह जज रह चुकी हैं।उन्होंने सिर्फ मराठी में ही नहीं हिंदी फ़िल्म में भी रोल किया हैं।उस फिल्म का नाम किप साइलेन्स हैं। जो थोड़े ही दिनों में ott प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।सुलक्षणा का कई हिंदी फिल्म में भी काम करनेवाली हैं जिनमे निर्देशक - अजितकुमार लाल जी की फ़िल्म भूमिजा में वो दिखेंगी। फ़िल्म प्यारे पिताजी ओर राधा किशन में भी वो नजर आएंगी।मराठी फिल्म हबाड़ा, फटकार और लड़तर मे भी काम कर रही हैं।करोना के हालात सुधरते ही वो जल्दी ही नए जोश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।उनको एक्टिंग और डांसिंग में बचपन से ही रुचि थी और सुलक्षणा स्कूल, कॉलेज के क़ई सारे कॉम्पिटिशन मे भाग लिया करती थी।सुलक्षणा हमेशा नंबर पहला ही लायी थी।पर इतना सब करके भी उनका रहन सहन एक आम लोगो की तरह घुल मिलकर, हसकर खुलकर जीना वो पसंद करती हैं। साई पर उनकी श्रद्धा हैं और माता पिता के आशीर्वाद से ही वो हमेशा आगे बढ़ती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान