राजश्री कुलकर्णी को सम्मानित किया जायेगा 


इंडियन फ़िल्म एंड टी.वी. आर्टिस्ट एशोसिएशन तथा शंकर फ़िल्मस् के सहयोग से ऑनलाइन हो रहे अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में गोल्डन अवार्ड दिया जायेगा। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर ,डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि सुश्री राजाश्री कुलकर्णी आकाशवाणी केंद्र औरंगाबाद में समाचारवाचक ( न्यूज़ रीडर)  हैं। इन्होंने आकाशवाणी केंद्र के धारावाहिक " गप्पा गोष्टी' में तथा दूरदर्शन केंद्र  के सह्याद्रि वाहिनी में प्रमुख होस्ट के रूप में काम किया हैं। राजश्री कुलकर्णी ने मराठी शार्ट मूवी ओझं  , हिंदी शार्ट मूवी -,उड़ान - द ड्रीम ,गर्ल फ्रेंड- बॉय फ्रेंड ( फूल लेंथ फ़िल्म)  में काम किया हैं।श्रीमती कुलकर्णी को शार्ट फ़िल्म उड़ान -द ड्रीम के बेस्ट करेक्टर आर्टिस्ट के लिए आइकोनिक शार्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका हैं।  महाराजा अग्रसेन इंटरनेशन फ़िल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन होने बाले फ़िल्म फेस्टिवल में कला एवं फ़िल्म के विशेष योगदान के लिए  राजश्री कुलकर्णी जी को  महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल लाइफ टाइम एचीवमेंट गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

फ़िल्म " टूवे " 6 मार्च कों देश के सभी सिनेमाघरो मे रिलीज होंगी

एक्ट्रेस सोनिया मित्तल कों मिला, दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

मुंबई मे होगा भव्य प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंट अवार्ड 2026,सीजन 4, मुख्य अतिथि अभिनेता सुजेल खान